लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर खुदकुशी की, जहर खाने से 17 साल के प्रेमी की हालत नाजुक, जानिए मामला

By भाषा | Updated: August 13, 2022 19:29 IST

पुलिस के अनुसार, स्याना कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली करीब 16 वर्षीय लड़की का पड़ोस में रहने वाले अपने हमउम्र लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां उसने फांसी लगा ली जबकि उसके प्रेमी ने जहर खा लिया।लड़की का शव प्रेमी के घर पर लटका हुआ मिला जबकि उसका प्रेमी बेहोशी की हालत में मिला। इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है।

बुलंदशहरः जिले की स्याना कोतवाली इलाके में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के घर फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली जबकि उसके नाबालिग प्रेमी ने भी जहर खा लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, स्याना कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली करीब 16 वर्षीय लड़की का पड़ोस में रहने वाले अपने हमउम्र लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां उसने फांसी लगा ली जबकि उसके प्रेमी ने जहर खा लिया।

शनिवार सुबह लड़की का शव प्रेमी के घर पर लटका हुआ मिला जबकि उसका प्रेमी बेहोशी की हालत में मिला। उसे इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गांव के रहने वाले बसंत शर्मा ने बताया कि लड़की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती थी और आज सुबह ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि लड़की का शव लड़के के घर से बरामद हुआ है। दोनों की उम्र 16-17 साल के बीच की है। उन्होंने बताया कि लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

बड़कोट में महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गोविंद (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि 27 वर्षीया पीड़िता बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने जानवरों को चारा देने के लिए छानी (पशुओं को रखने का स्थान) गयी थी और तभी उसे अकेला पाकर गोविंद ने उसके साथ बलात्कार किया। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बड़कोट थाने के प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार को दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376/506 में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को राजतर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली