लाइव न्यूज़ :

Budaun Double Murder Case Update: दूसरा आरोपी जावेद कोर्ट में पेश, पुलिस ने कहा- हिरासत चाहिए, कई अहम सवाल पूछना बाकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 15:52 IST

Budaun Double Murder Case Update: मामले में पुलिस जल्द ही जावेद को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए अदालत से आग्रह कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद की पत्रावली का अवलोकन करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के साथ 'मुठभेड़' में मारा जा चुका है। आयुष (12), अहान उर्फ हनी (आठ) और युवराज (10) पर चाकू से हमला किया था।

Budaun Double Murder Case Update: बदायूं जिले के सिविल लाइंस स्थित बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हाल में हुई हत्या मामले के एक आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मंगलवार देर शाम बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या हुई थी और इस मामले के आरोपी जावेद ने बृहस्पतिवार शाम बरेली के बारादरी क्षेत्र स्थित सैटेलाइट पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि उसे बदायूं लाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट मोहम्मद साजिद ने जावेद की पत्रावली का अवलोकन करने के बाद उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस जल्द ही जावेद को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए अदालत से आग्रह कर सकती है।

बच्चों की हत्या का एक अन्य आरोपी साजिद वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस के साथ 'मुठभेड़' में मारा जा चुका है। गौरतलब है कि साजिद नामक व्यक्ति ने अपने भाई जावेद के साथ मंगलवार शाम बाबा कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर तीन नाबालिग भाइयों- आयुष (12), अहान उर्फ हनी (आठ) और युवराज (10) पर चाकू से हमला किया था।

इस वारदात में आयुष और अहान की मौत हो गई थी जबकि युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक बालकों के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक साजिद ने उसकी पत्नी संगीता से अपनी पत्नी के प्रसव के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे।

कुमार के अनुसार जब वह पैसे लेने अंदर गई तो साजिद घर की छत पर चला गया, जावेद भी छत पर पहुंच गया जिसके बाद दोनों ने उसके बेटों को भी छत पर बुलाया और तीनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हत्या के कुछ घंटे बाद ही आरोपी साजिद (22) पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई