लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद में बसपा नेता और भांजे की गोली मारकर हत्या, तीनों आरोपी फरार

By भाषा | Updated: May 28, 2019 17:47 IST

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने कि अभी कोई दुश्मनी सामने नहीं आयी है। हत्यारों की तलाश के लिए टीमें बना दी गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने दफ्तर में बैठे हाजी एहसान से नाम पूछकर डिब्बे से पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। भांजे शादाब ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी गोलियां चला दीं।

बिजनौर थाना नजीबाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर और बसपा विधानसभा प्रभारी हाजी एहसान तथा उनके भांजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाजी एहसान (55) अपने भांजे शादाब (28) के साथ थाना नजीबाबाद में गुरुद्दारे के निकट स्थित एक परिसर में अपने प्रॉपर्टी कारोबार के कार्यालय में बैठे हुए थे कि अपराह्न लगभग ढाई बजे परिसर के बाहर काले रंग की बाइक पर तीन लड़के आए।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति बाहर रुक गया और दो लड़के हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए अंदर कार्यालय में घुस गए। उन्होंने हाजी एहसान से नाम पूछकर डिब्बे से पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। उनके भांजे शादाब ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी गोलियां चला दीं। हमले में हाजी और शादाब दानों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने कि अभी कोई दुश्मनी सामने नहीं आयी है। हत्यारों की तलाश के लिए टीमें बना दी गयी हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!