लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 3 लोगों ने मिलकर दलित महिला के साथ किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल

By अनुराग आनंद | Updated: January 27, 2021 13:01 IST

राजस्थान के नागौर में एक 25 वर्षीय दलित महिला के साथ 3 पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बर्बरता से पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने भागने की कोशिश की लेकिन वह भागने में असफल रही और आरोपी महिला को पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गया।आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाल दी, जब उसने पुलिस से संपर्क करने की धमकी दी।

जयपुर: पिछले सप्ताह राजस्थान में एक दलित महिला के साथ 3 पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। आरोपी ने कथित तौर पर महिला को बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाली। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यह घटना राजस्थान के नागौर में हुई थी। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कथित तौर पर उनके परिवार को इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने पर हत्या की धमकी भी दी।

19 जनवरी को, महिला अपने घर से छाछ लेने के लिए निकली। आरोपी ने कथित तौर पर महिला को पकड़ने के प्रयास किया।

शिकायत दर्ज करने की धमकी देने पर अभियुक्त ने प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाली-

मिल रही जानकारी के अनुसार, महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन वह भागने में असफल रही और आरोपी ने महिला को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। कथित तौर पर आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाल दी, जब उसने पुलिस से संपर्क करने की धमकी दी।

दलित महिला यौन हमले के बाद घर चली गई और उसने अपने परिवार के सामने अपनी आपबीती सुनाई। आरोपी कथित तौर पर महिला के घर गए और पुलिस से संपर्क करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों ने पुलिस द्वारा उदासीनता का आरोप लगाया

गैंगरेप के करीब 6 दिन बाद रविवार को महिला का परिवार पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज कराई। महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में शिकायत दर्ज नहीं की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि थाना प्रभारी घटना के समय तबादले पर बाहर था, ऐसे में पुलिस ने इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अधिकारी ने कहा कि अगर कोई लापरवाही होगी तो हम पता लगाएंगे। घटना के बाद, पीड़ित महिला को परबतसर अस्पताल ले जाया गया और तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

टॅग्स :रेपराजस्थाननागौरगैंगरेपदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना