लाइव न्यूज़ :

बिहार: नशे में धुत भाई ने 8 साल की मासूम बहन का किया रेप, मां को सुनाई आपबीती  

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2018 19:03 IST

गिरफ्तार युवक ने भी स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद तारपुर थाना में पीडिता बच्ची की मां के बयान पर दुष्कर्म की घटना में कांड संख्या 179/18 व शराब के नशे में रहने पर 180/18 दर्ज किया गया।

Open in App

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के कसवा गांव में भाई-बहन के पावन रिश्ते को तार-तार करते हुए एक चचेरे भाई ने अपनी 8 वर्षीय मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शराब के नशे में युवक ने घर के बाहर खेल रही मासूम को उठाकर ले गया और उसके साथ अपना मुंह काला किया। पुलिस के मुताबिक पीडिता रिश्ते में आरोपी युवक की चचेरी बहन लगती है। 

फिलहाल, मेडिकल के लिए पुलिस ने मासूम बच्ची को मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया है। पीडिता स्थानीय गन्ने के रस के कारोबारी की बेटी है। जबकि आरोपी चचेरे भाई की शिनाख्त ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि देर रात शराब के नशे में चूर आरोपी ने घर के बाहर खेल रही मासूम को गोद में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पीडित बच्ची ने अपनी मां आपबीती सुनाई तो मां चकित रह गई और पति के साथ आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तारापुर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने नशे की हालत में मानिकपुर मोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में तारापुर डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि चचेरे भाई ने बहला-फुसलाकर अपनी बहन को गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी ने बताया कि पीडित बच्ची के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य मामले में कार्यवाही की जाएगी। वहीं, मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। गिरफ्तार युवक ने भी स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद तारपुर थाना में पीडिता बच्ची की मां के बयान पर दुष्कर्म की घटना में कांड संख्या 179/18 व शराब के नशे में रहने पर 180/18 दर्ज किया गया। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के विरुद्ध पूर्व में भी तारापुर थाना में चोरी का मामला दर्ज है। इसमें वह जमानत पर बाहर है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली