लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध तो बदमाशों ने मारा चाकू

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2021 15:40 IST

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को जब एक भाई ने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे बदमाश लड़कों का विरोध किया तो उन्होंने सरेआम चाकू मारकर लड़की के भाई को घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अब भी वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है।

नयी दिल्लीदिल्ली के कालकाजी इलाके में बहन का कथित तौर पर पीछा करने और ‘अभद्र टिप्पणी’ करने का विरोध करने पर तीन लड़कों ने उसके नाबालिग भाई की पिटाई की और चाकू मार दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार को एक स्कूल के नजदीक हुई।

घायल लड़का कालकाजी का रहने वाला है एवं उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की बहन ने अपने बयान में कहा कि वह अपने 17 साल के भाई के साथ आ रही थी तभी तीन लड़कों ने उनका पीछा किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की।

लड़की के भाई ने बहन के साथ छेड़छाड़ को लेकर विरोध किया तो लड़कों ने उसे चाकू मार दिया-

लड़की के अनुसार, जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई की और एक लड़के ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इस घटना के अंजाम देने के बाद बदमाश लड़के मौके से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है-

अब भी वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व दिल्ली) आरपी मीणा ने बताया, ‘‘हमने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 354(डी) पीछा करना, 509 (शब्दों, भाव भंगिमाओं ने महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाना) और 34 (एक उद्देश्य से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं । वे गोविंदपुरी में गिरी नगर स्थित जेजे कैम्प के निवासी हैं। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीकालकाजीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO