लाइव न्यूज़ :

बिहारः सत्ता के नशे में चूर BJP नेत्री के भाई ने की दुकानदार की पिटाई, मामला दर्ज करने से भी हिचकती रही पुलिस 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2019 15:38 IST

घटना बिहार के बेतिया जिले की है. बुधवार रेणु देवी का भाई पिनू एक मेडिकल स्टोर में पहुंचा तो दुकानदार उसके स्वागत में खड़ा नहीं हुआ. इससे नाराज होकर पिनू ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी.

Open in App

कहा जाता है कि सत्ता का नशा सर चढ़कर बोलता है. बिहार में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी के भाई ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी है. बहन का रुतबा और सत्ता के नशे में चूर पिनू की गुंडागर्दी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. भाई ने पहले उस दुकानदार की दुकान में ही जमकर पिटाई की फिर उसे खींचकर पावर हाउस ले गया और वहां भी जमकर मारा. वहीं, पुलिस ने भी दरियादिली दिखाते हुए अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है.

घटना बिहार के बेतिया जिले की है. बुधवार रेणु देवी का भाई पिनू एक मेडिकल स्टोर में पहुंचा तो दुकानदार उसके स्वागत में खड़ा नहीं हुआ. इससे नाराज होकर पिनू ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी. वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी के भाई द्वारा दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में पूर्व मंत्री रेणु देवी ने कहा है कि ''मेरे भाई से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मेरा नाम इस मामले में उछालना गलत है.'' 

साथ ही उन्होंने कहा है कि ''दोषी पर कार्रवाई हो.'' रेणु देवी के भाई ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी. वहीं, भाजपा नेता रेणु देवी द्वारा भाई से संबंध नहीं होने की बात कहने पर राजद नेता व पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि जब लालू प्रसाद यादव के किसी संबंधी द्वारा कोई भी मामला सामने आता था, तो उसे लालू परिवार का ही बताया जाता था. अब क्यों नहीं कहा जाता?

यहां बता दें कि रेणु देवी बेतिया से कई बार विधायक रह चुकी हैं. वह पूर्व में मंत्री भी रही हैं. उनके भाई पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन बहन की आड़ में वह हमेशा बचता रहा है. वैसे भाजपा नेता या उसके किसी रिश्तेदार के गुंडागर्दी की ये कोई पहली घटना नहीं है. भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा सर चढ़कर बोलता है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज