लाइव न्यूज़ :

शर्मनाकः मां की लाश जलाने में हुए विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

By IANS | Updated: January 4, 2018 10:51 IST

मां के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हरिराम ने लड़कियों का इंतजाम नहीं होने पर अपने बड़े सगे भाई के बाग से पड़े को काटने की बात कही थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव में मां के दाह संस्कार के लिए पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक असोहा थाना क्षेत्र में सरवन गांव निवासी हरिराम (32) की बीमार मां की मंगलवार को मौत हो गई। मां के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हरिराम ने लड़कियों का इंतजाम नहीं होने पर अपने बड़े सगे भाई श्यामसुंदर से उनके घर के बाग में लगे पड़े को काटने की बात रखी। लेकिन श्यामसुंदर नहीं माना और विरोध करने लगा। 

इस मुद्दे पर बात बिगड़ती गई और दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच वहां पहुंचे श्यामसुंदर का बेटा आशीष और छोटे भाई गंगाराम का बेटा अंशू ने श्यामसुंदर के साथ मिलकर हरिराम को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

पति की पिटाई की खबर मिलने पर पहुंची हरिराम की पत्नी नन्ही देवी ने उसे किसी तरह आरोपियों से बचाया गया और इलाज के लिए असोहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह हरिराम की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी भाई और भतीजों की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर