लाइव न्यूज़ :

बिहारः जीजा ने साली के साथ किया दुष्‍कर्म, पोल खुलने के डर से जिंदा जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2019 15:41 IST

बिहारः चचेरे जीजा ने छोटे भाई की 22 वर्षीया साली के साथ पहले दुष्कर्म किया. लडकी ने विरोध जताया तो फिर उसके शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. जलती युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. उन्‍होंने किसी तरह आग बुझाई.

Open in App

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल में शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में दिल दहला देने वाली यह घटना घटी है, जहां जीजा ने रिस्ते को शर्मसार करते हुए साली के साथ दुष्‍कर्म किया, फिर पोल खुलने के डर से उसे जिंदा जला डाला. घटना में बुरी तरह घायल युवती की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चचेरे जीजा ने छोटे भाई की 22 वर्षीया साली के साथ पहले दुष्कर्म किया. लडकी ने विरोध जताया तो फिर उसके शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. जलती युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. उन्‍होंने किसी तरह आग बुझाई. गंभीर स्थिति में पीडिता को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

पीड़िता का कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश कुमार झा ने कहलगांव अस्पताल में बयान लिया, जिसने घटना की पुष्टि की. पीडिता के पिता ने बुद्धुचक थाना क्षेत्र के एक गांव के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पीडिता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. 

बुधवार को जब पीड़िता अपने गांव लौटी तो आरोपी भी साथ आया था. इस बीच पीड़िता के परिजन खेती-बाडी के काम से घर से बाहर चले गये. घर में लड़की को अकेली देख चचेरे जीजा ने दुष्कर्म किया. लड़की ने जब विरोध किया तो उसने लड़की के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. 

इस बीच लडकी की चीख-पुकार और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद जमकर धुनाई की और पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई. 

आरोपी ने दुष्कर्म और विरोध करने पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा देने की बात स्वीकारी है. चिकित्सकों ने बताया कि लड़की की स्थिति काफी नाजुक थी, वह करीब 65 प्रतिशत जल चुकी थी. जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट