लाइव न्यूज़ :

गोवाः बीच की तरफ जा रही ब्रिटिश महिला को युवक ने जबरन घसीटकर किया बलात्कार, संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2018 05:16 IST

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह कानाकोना रेलवे स्टेशन से बीच की तरफ जा रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन खींचकर सड़क के किनारे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।’’ 

Open in App

पणजी, 20 दिसंबरः गोवा के कानाकोना में बृहस्पतिवार को एक ब्रिटिश महिला पर्यटक के साथ एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया । आरोपी जेल ब्रेक के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मडगांव में रामचंद्रन वाई (31) को पकड़ा है जिसका मकसद केवल यह पता लगाना है कि क्या वह उस बलात्कार में शामिल है जो कुछ घंटे पहले हुआ था । वह तमिलनाडु के तंजावुर जिले का रहने वाला है । 

उत्तरी गोवा जिले के पेर्नम में 30 लाख रुपये की लूट मामले में उसकी गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद से वह फरार चल रहा था। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि वह बलात्कार में शामिल हो सकता है क्योंकि शिकायतकर्ता महिला का एटीएम कार्ड पुलिस को उसके कब्जे से मिला।

कानकोना के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई ने कहा कि रामचंद्रन को मडगांव शहर से पेर्नम पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जेल से उसके भागने के बाद से पुलिस को वह वांछित था। प्रभुदेसाई ने बताया, ‘‘जब उसे गिरफ्तार किया गया तब पेर्नम पुलिस को थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि वह कानकोना बलात्कार मामले में शामिल हो सकता है ।’’ 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलात्कार के मामले में उसके शामिल होने का तब पता चला जब उसके पास से पीड़ित महिला का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। महिला के अनुसार घटना यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर कानाकोना में सुबह करीब चार बजे हुई जब महिला पालोलेम बीच की तरफ जा रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह कानाकोना रेलवे स्टेशन से बीच की तरफ जा रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन खींचकर सड़क के किनारे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।’’ 

महिला को उत्तरी गोवा स्थित थिविम स्टेशन जाने के लिए कानाकोना से एक ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन ट्रेन लेट थी इसलिए वह पालोलेम बीच के समीप स्थित उसी जगह पर जा रही थी जहां वह ठहरी थी।

टॅग्स :गोवाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा