Delhi: सोशल मीडिया पर बने दोस्त, फिर ब्रिटेन से दिल्ली बुलाकर महिला से की दरिंदगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2025 10:23 IST2025-03-13T10:21:12+5:302025-03-13T10:23:24+5:30
Delhi:दिल्ली पुलिस ने कहा कि ब्रिटिश महिला सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति की दोस्त थी और उससे मिलने के लिए ही दिल्ली आई थी।

Delhi: सोशल मीडिया पर बने दोस्त, फिर ब्रिटेन से दिल्ली बुलाकर महिला से की दरिंदगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार की घिनौनी घटना का भंडाफोड़ हुआ है। जहां ब्रिटेश से महिला दिल्ली आई और उसके साथ होटल में रेप किया गया। पुलिस के अनुसार, बलात्कार के आरोप महिला के दोस्त है और उनकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी।
यह घटना दिल्ली के महिपालपुर इलाके के एक होटल में हुई। व्यक्ति के साथी को भी छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्त बनी महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी।
घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना कर्नाटक में एक इज़राइली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने के कुछ दिनों बाद की है। यह दुर्घटना तब हुई जब यात्रियों का एक समूह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के पास स्थित नहर के पास तारों को निहार रहा था। तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस घटना में ओडिशा का एक और यात्री मृत पाया गया, जब उसे और दो अन्य को कर्नाटक में हमलावरों ने नहर में धकेल दिया।