लाइव न्यूज़ :

Bribery Trap: 20000 रुपये में बिके महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह और लिपिक संतोष कुमार, जयपुर में 5000 रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल वीपी सिंह अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 12:42 IST

Bribery Trap: महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह और उनके लिपिक संतोष कुमार को मिलीभगत कर एक परिवादी से 20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवादी से कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।जमीन को अंचलाधिकारी ने उसके नाम पर कर दिया था।सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Bribery Trap: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू), पटना ने महाराजगंज के जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) और उनके लिपिक को कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बुधवार को बताया कि महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह और उनके लिपिक संतोष कुमार को मिलीभगत कर एक परिवादी से 20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खान के अनुसार, डीएसएलआर ने परिवादी से कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।

राशि न मिलने की सूरत में, जिस जमीन को अंचलाधिकारी ने उसके नाम पर कर दिया था, उसका मलिकाना हक विरोधी पक्ष के किसी व्यक्ति को देने की धमकी दी थी। खान ने कहा कि एसवीयू ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

जयपुर में रिश्वत लेते हुए पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जयपुर में एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के बयान के अनुसार, मुहाना थाने के कांस्टेबल वीपी सिंह को मंगलवार देर रात शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि लेते पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके खिलाफ दर्ज मामले में समझौता कराने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में आरोपी कांस्टेबल वीपी सिंह पांच हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांग कर उसे परेशान कर रहा था। शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज