लाइव न्यूज़ :

BPSC Paper Leak: बीपीएससी परीक्षा के प्रश्न-पत्र वायरल, मामले में अबतक 11 आरोपी अरेस्ट, कई शहर में ईओयू की छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2022 14:51 IST

BPSC Paper Leak: ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बुधवार को बताया कि उक्त मामले के आरोपी और गया जिला के डेल्हा थाना अंतर्गत नया कॅालोनी निवासी संजय कुमार को पटना शहर के कदमकुआं थाना अंतर्गत उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य सरगना आनंद गौरव उर्फ पिन्टू यादव से परीक्षा के दिन एवं परीक्षा से पूर्व कई बार बातचीत करने का साक्ष्य पाया गया है।परीक्षार्थियों को तलाशते थे तथा पिन्टू यादव से सम्पर्क करवाकर राशि की उगाही करते थे।संजय के बैंक अकाउंट एवं अन्य वित्तीय लेन-देन के संबंध में अनुसंधान जारी है।

BPSC Paper Leak: आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र वायरल होने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बुधवार को बताया कि उक्त मामले के आरोपी और गया जिला के डेल्हा थाना अंतर्गत नया कॅालोनी निवासी संजय कुमार को पटना शहर के कदमकुआं थाना अंतर्गत उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि संजय कुमार द्वारा काण्ड के मुख्य सरगना आनंद गौरव उर्फ पिन्टू यादव से परीक्षा के दिन एवं परीक्षा से पूर्व कई बार बातचीत करने का साक्ष्य पाया गया है। खान ने बताया कि संजय 67वीं बीपीएससी परीक्षा में स्वयं डमी परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हुआ था।

उन्होंने बताया कि ये परीक्षा की तारीख 08 मई को पटना में मुख्य सरगना आनंद गौरव उर्फ पिन्टू यादव के साथ था। उन्होंने बताया कि संजय पिन्टू यादव एवं साथी आरोपियों के साथ मिलकर लाभ लेने वाले परीक्षार्थियों को तलाशते थे तथा उन्हें पिन्टू यादव से सम्पर्क करवाकर राशि की उगाही करते थे।

खान ने बताया कि संजय के बैंक अकाउंट एवं अन्य वित्तीय लेन-देन के संबंध में अनुसंधान जारी है। ईओयू के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई