लाइव न्यूज़ :

बीपीएससी पेपर लीक मामलाः अररिया से राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह अरेस्ट, अब तक 10 लोग गिरफ्त में, सर्च अभियान तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2022 17:28 IST

बीपीएससी पेपर लीक मामलाः राहुल कुमार गया के अतरी थाना क्षेत्र के चिरियावां के रहने वाला है. पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के संपर्क में था.

Open in App
ठळक मुद्देबीपीएससी परीक्षा प्रश्न पत्र की मांग की गई थी.राहुल सिंह पर बीपीएससी पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है.ईओयू की टीम ने जब अचानक छापेमारी शुरू की तो हड़कंप मच गया.

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार का आरोपी एक और लोकसेवक पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) का शिकंजा कस गया है. अररिया जिले के भरगामा के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के रानीगंज स्थित निजी आवास में ईओयू की टीम ने छापेमारी की.

इस दौरान अभियुक्त राहुल कुमार राजस्व पदाधिकारी भरगामा अररिया को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार गया के अतरी थाना क्षेत्र के चिरियावां के रहने वाला है.

सरकारी सेवक राहुल पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के संपर्क में था. इसके द्वारा बीपीएससी परीक्षा प्रश्न पत्र की मांग की गई थी. अभियुक्त संजय कुमार से घटना के दिन एवं पूर्व में कई बार बातचीत हुई थी. साथ ही परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र एवं उत्तर भेजा गया. राहुल सिंह पर बीपीएससी पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है.

अररिया में आज ईओयू की टीम ने जब अचानक छापेमारी शुरू की तो हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान अधिकारी के घर से बीपीएससी के प्रश्न-पत्र भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि राहुल खुद 67वीं बीपीएससी परीक्षा दे रहा था और सॉल्वर गैंग से परीक्षा के पूर्व ही प्रश्न-पत्र मांगा था. दूसरों को भी फॉरवर्ड किया गया था.

ईओयू के अनुसार, राहुल बीपीएससी पेपर लीक मामले के मुख्य अभियुक्त आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के लगातार संपर्क में था. बीपीएससी परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र मांगा था. इसके बदले राशि का भी भुगतान किया था. ईओयू ने राहुल के आवास से पैनकार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक व परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी जब्त किया है.

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी दल के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया है. बताया गया कि 09 मई को पटना के आर्थिक अपराध इकाई में राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस मामले में आपराधिक षडयंत्र समेत अन्‍य बिंदुओं पर एसआइटी तफ्तीश कर रही है. गिरोह में शामिल सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा. बताया गया है कि राहुल के पिता मधुबनी में दारोगा के पद पर पदस्‍थापित हैं.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली