लाइव न्यूज़ :

#BoysLockerRoom: स्कूली छात्रों के अश्लील चैट वायरल, दिल्ली पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया

By स्वाति सिंह | Updated: May 5, 2020 10:54 IST

सोमवार (4 मई) सुबह #boyslockerroom ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। यह इंस्टाग्राम पर बनाए गए एक एकाउंट का नाम है। इस पर कुछ स्कूली छात्र अश्लील चैट कर रहे थे और लड़कियों की फोटो डालकर गैंगरेप करने की बात तक कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम पर 'बॉयज लॉकर रूम' पर अश्लील चैट का मामला सामने आया है।दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच की है।

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर 'बॉयज लॉकर रूम' पर अश्लील चैट का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच की है। साथ ही सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। विवादास्पद इंस्टाग्राम चैट ग्रुप को लेकर दिल्ली स्कूल के एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल सबकी छानबीन कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

दरअसल, सोमवार (4 मई) सुबह #boyslockerroom ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। यह इंस्टाग्राम पर बनाए गए एक एकाउंट का नाम है। इस पर कुछ स्कूली छात्र अश्लील चैट कर रहे थे और लड़कियों की फोटो डालकर गैंगरेप करने की बात तक कर रहे थे। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ट्वीटर यूजर ने ग्रुप के स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद इस पूरे मामले का पता चला। 

मामले ने जब तूल पकड़ा तो दिल्ली महिला आयोग भी एक्शन में आ गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी हस्तक्षेप किया और ग्रुप से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कदम उठाने की अपील की है।

वहीं, दिल्ली पुलिस का भी कहना है कि इंस्टाग्राम पर बनाए गए स्कूली छात्रों के इस ग्रुप में छात्र छोटी लड़कियों की फोटो बांट रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके द्वारा अश्लील बातें की जा रही हैं और आपत्तिनजक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ग्रुप में जुड़े अधिकतर छात्र स्कूलों में पढ़ते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO