बोलांगीरः 20 वर्षीय आदिवासी महिला पर हमला कर मुंह में जबरन मानव मल डाला, आखिर कसूर क्या था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 11:27 IST2024-11-21T11:27:02+5:302024-11-21T11:27:49+5:30

विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद निरंजन बिसी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे आदिवासियों में गुस्सा है।

Bolangir 20 year old tribal woman attacked and forcibly put human feces in her mouth, what was fault odisha police | बोलांगीरः 20 वर्षीय आदिवासी महिला पर हमला कर मुंह में जबरन मानव मल डाला, आखिर कसूर क्या था...

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी ने मारपीट की और उसके मुंह में जबरन मानव मल डाल दिया।बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी फरार है।पुलिस पकड़ने में जुटी हुई है।

भुवनेश्वरः ओडिशा के बोलांगीर जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी महिला पर कथित रूप से हमला किया गया और उसके मुंह में जबरन (मानव) मल डाल दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि 16 नवंबर को बंगामुंडा थानाक्षेत्र के जूराबंधा गांव में यह घटना हुई। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी गैर-आदिवासी व्यक्ति महिला के खेत से ट्रैक्टर ले जा रहा था, जिससे फसल को नुकसान हो रहा था, जिसपर महिला ने उसका विरोध किया। इसपर, आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में जबरन मानव मल डाल दिया।

विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद निरंजन बिसी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे आदिवासियों में गुस्सा है। बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी फरार है, पुलिस उसे पकड़ने में जुटी हुई है।

Web Title: Bolangir 20 year old tribal woman attacked and forcibly put human feces in her mouth, what was fault odisha police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे