लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बदमाशों ने युवक की हत्या कर लाश सड़क पर फेंकी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

By भाषा | Updated: July 28, 2018 15:12 IST

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के मंगलम स्कूल के पास शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार युवक के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या की गई है। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि मंगलम स्कूल के पास एक अज्ञात युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या की गई है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा