लाइव न्यूज़ :

प्यार में अंधी 15 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर बाप का गला रेत डाला!

By भाषा | Updated: August 20, 2019 04:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देबाप ने गलत रास्ते पर जाने से रोका तो प्रेमी के साथ मिलकर बाप का ही गला रेत डाला।नों को जय कुमार जैन के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेंगलुरू, 19 अगस्त: वो दसवीं कक्षा में पढ़ती थी और प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थी कि बाप ने गलत रास्ते पर जाने से रोका तो प्रेमी के साथ मिलकर बाप का ही गला रेत डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 15 साल है और वह 18 साल के प्रवीण के प्यार में पागल थी। दोनों को जय कुमार जैन के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या को रविवार की सुबह अंजाम दिया गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त वी धनंज्य कुमार ने पीटीआई भाषा को बताया कि जय कुमार राजस्थान का रहने वाला था और यहां रजनीनगर इलाके में उसकी कपड़ों की दुकान थी। लड़की का बाप अपनी पत्नी और बेटे को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। दोनों पुडुचेरी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जब वह घर लौटा तो बेटी ने बाप को दूध में नशीली गोली मिलाकर दे दी। जब जैन सो गया तो लड़की और उसके प्रेमी ने कथित रूप से उसका गला काट दिया।

अपराध का सिलसिला यहीं नहीं रुका। दोनों 41 साल के जैन के शव को घसीट कर बाथरूम में ले गए और उसे आग के हवाले कर दिया। जब पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलता देखा तो उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी इत्तिला की। जब पुलिस और दमकल विभाग के लोग घर के भीतर घुसे तो वहां जय कुमार का अधजला शव पड़ा था और उस पर चाकू से वार किए जाने के दस घाव थे।

पूछताछ करने पर लड़की और उसके प्रेमी ने विरोधाभासी बयान दिए। जोर डालकर पूछने पर दोनों ने अपराध कुबूल कर लिया। लड़की ने बताया कि उसका पिता उसके प्रेम प्रसंग से गुस्से में था। हाल ही में वह अपने प्रेमी के साथ एक मॉल में गयी थी । बाप के जवाब तलब करने पर उसे बुरा लगा और उसने अपने पिता को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना