लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

By भाषा | Updated: June 3, 2020 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में एक पार्क के पास अज्ञात हमलावरों ने बुधवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। वहीं एक स्थानीय भाजपा नेता ने दावा किया कि उक्त व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता था। पुलिस ने बताया कि राहुल नागर उर्फ भुरू को चार गोलियां लगीं।

दिल्ली भाजपा के एक नेता ने कहा कि नागर ने 2017 निकाय चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ा था। वह चुनाव में हार गया और बाद में भाजपा में शामिल हो गया था। पुलिस को घटना के बारे में सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि नागर सुबह में अपने घर के पास खड़ा था तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चलायीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागर के पड़ोसियों और परिवार के सदस्य बाहर निकले और उसे सड़क पर पड़े देखा।

आरोपी बाइकों पर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि नागर पर छह गोलियां चलायी गई जिसमें से चार उसे लगीं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा कि नागर को मैक्स पटपड़गंज ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नागर पूर्व में हिंसा, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी देने के मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस ने कहा कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि वह दोषियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

टॅग्स :हत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO