लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे को जमानत मिली, लापरवाही से गाड़ी चलाने पर हुआ था गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2019 22:25 IST

अभिनेत्री और भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश को शनिवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। आकाश को लापरवाही से गाड़ी चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

कोलकाता, 17 अगस्त: अभिनेत्री और भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश को शनिवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। आकाश को लापरवाही से गाड़ी चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अलीपुर की एक अदालत ने अभियोजन पक्ष की पुलिस हिरासत बढ़ाने की याचिका को खारिज करते हुए 21 वर्षीय आकाश मुखर्जी को जमानत दे दी।

आकाश को गुरुवार रात प्रतिष्ठित दक्षिण कलकत्ता क्लब की दीवार में टक्कर मारने के बाद गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार को हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद के बेटे ने कहा है कि वह नशे की हालत में गाड़ी नहीं चला रहा था। आकाश को शनिवार को जब अदालत में पेश किया गया तो उसकी याचिका स्वीकार कर ली गई।

फोरेंसिक टीम ने शनिवार को उसकी कार और घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये हैं। आकाश की कार शहर के गोल्फ ग्रीन इलाके में प्रतिष्ठित रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) की चारदीवारी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसका एक हिस्सा टूट गया था और आकाश उसके अंदर फंस गया था। दुर्घटना आकाश के घर के निकट हुई थी। इस दौरान आकाश को शोरगुल की आवाज सुनकर पास ही में स्थित अपने अपार्टमेंट से बाहर आए पिता की मदद से काले रंग की सेडान कार से बाहर निकाला गया। उसे मामूली चोटें आई थीं।

दुर्घटना और अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद रूपा गांगुली ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कानून को अपना काम करना चाहिये। उन्होंने कहा था, "मेरे बेटे के साथ मेरे घर के नजदीक दुर्घटना हुई। मैंने पुलिस को बुलाकर सभी कानूनी निहितार्थों के साथ मामले को देखने के लिये कहा। कृपया कोई पक्ष न लें/राजनीति न करें। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और करती रहूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिये।"

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत