लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है आरोपी

By भाषा | Updated: June 24, 2019 09:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरुरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी कही है। आरोपी की पहचान दिल्ली के महिपालपुर निवासी गुड्डू उर्फ विश्वजीत के रूप में हुई है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके व्यक्तिगत नंबर पर किसी ने एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। एसएमएस भेजने वाले ने लिखा है कि वह नेता की हत्या करने के लिए ‘‘विवश’’ है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर सांसद मनोज तिवारी को मौत की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया, आरोपी की पहचान दिल्ली के महिपालपुर निवासी गुड्डू उर्फ विश्वजीत के रूप में हुई है। वह बिहार के बक्सर का रहने वाला है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरुरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी कही है। उन्होंने पीटीआई..भाषा से कहा, ‘‘मैंने पुलिस को इस खतरे के संबंध में जानकारी दे दी है।’’ हिन्दी में भेजे गए इस एसएमएस में भेजने वाले ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे बेहद मजबूरी में तिवारी की हत्या का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि तिवारी के निजी फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर यह एसएमएस आया। उन्होंने यह एसएमएस शनिवार की शाम में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

टॅग्स :मनोज तिवारीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह