लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:10 IST

आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की है जिसके बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया. अंकिता ने दो वीडियो जारी कर आयुष के साथ अपने रिश्तों का सच सामने रखा है.

Open in App
ठळक मुद्देआयुष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है.गोलीकांड से शुरू हुआ सांसद कौशल किशोर के परिवार का हाईवोल्टेज ड्रामा अब और पेचीदा होता जा रहा है.

लखनऊः यूपी के मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष और बहू अंकिता के झगडे़ में अब एक नया मोड़ आ गया है.

आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की है जिसके बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया. अंकिता ने दो वीडियो जारी कर आयुष के साथ अपने रिश्तों का सच सामने रखा है. इसमें उसने आयुष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है.

कुछ दिन पहले सांसद के बेटे आयुष पर फायरिंग हुई थी. गोलीकांड से शुरू हुआ सांसद कौशल किशोर के परिवार का हाईवोल्टेज ड्रामा अब और पेचीदा होता जा रहा है. सांसद की बहू अंकिता ने पति आयुष और उसके घरवालों पर कई सवाल दागे हैं.

अंकिता ने वीडियो में कहा था कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं, जिसके बाद वह सांसद कौशल किशोर के दुबग्गा स्थित घर पर स्कूटी से पहुंची और हाथ की नस काट ली. हालांकि वीडियो के बाद उसे ट्रैक कर रही पुलिस ने आनन-फानन में उसको अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

अंकिता ने अपने वीडियो में कहा था, मैं किसी से नहीं लड़ सकती क्योंकि तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक हैं, मेरी कोई नहीं सुनेगा, मैं आज तक किसी को तुम्हें हाथ नहीं लगाने दिया, तो मैं तुम्हें कैसे मार सकती हूं, तुम कितना झूठ बोल रहे हो, तुमने और तुम्हारे घर वालों ने मुझे जीने के लिए नहीं छोड़ा.

सांसद कौशल किशोर बोले- मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश इस मामले में भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि उसे आप मेरी बहू मत कहिए, उसने और आयुष ने शादी की और मैं कभी इसके पक्ष में नहीं था, अंकिता मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, अंकिता के पीछे कोई है जो उसे उकसा रहा है, वह नाटक कर रही है.उसने मेरे घर से दूर आत्महत्या का प्रयास किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा