लाइव न्यूज़ :

पिछले 10 महीने से फरार चल रहा भाजपा नेता गिरफ्तार, लूट, हत्या और हथियार मामले का है आरोपी

By भाषा | Updated: January 18, 2020 19:54 IST

51 वर्षीय यादव पूर्व में कांग्रेस पार्टी से सेंधवा नगर पालिका में पार्षद भी रह चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संजय यादव को जांच के दौरान राजपुर से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले 10 माह से फरार चल रहे यादव को पुलिस ने उसके साथी के साथ पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।एसपी ने बताया कि यादव पर पूर्व में लगभग 47 प्रकरण दर्ज हुए थे जिनमें लूट, हत्या और हथियारों के मामले शामिल थे।

पुलिस ने एक स्थानीय भाजपा नेता को यहां शनिवार को गिरफ्तार किया जो 47 आपराधिक मामलों में आरोपी है। वह अपने परिसर से आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बरामद होने के बाद वह पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था। आरोपी संजय यादव (51) कांग्रेस पार्षद रह चुका है और फरवरी 2017 में भाजपा में शामिल हो गया था।

यादव के ठिकानों पर लगभग दस माह पहले मारे गये छापे के दौरान भारी मात्रा में हथगोले, पिस्तौल और कारतूस बरामद किये गये थे। इसके बाद यादव के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिला दंडाधिकारी द्वारा यादव के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) का वारंट भी जारी किया गया था।

51 वर्षीय यादव पूर्व में कांग्रेस पार्टी से सेंधवा नगर पालिका में पार्षद भी रह चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संजय यादव को जांच के दौरान राजपुर से गिरफ्तार किया गया। पिछले 10 माह से फरार चल रहे यादव को पुलिस ने उसके साथी के साथ पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि यादव पर पूर्व में लगभग 47 प्रकरण दर्ज हुए थे जिनमें लूट, हत्या और हथियारों के मामले शामिल थे। वर्ष 2019 में यादव के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने यादव पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

संजय यादव की मां बसंती यादव वर्तमान में सेंधवा नगर पालिका अध्यक्ष हैं। यादव की भाजपा की सदस्यता के सवाल पर बड़वानी जिला भाजपा अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा कि वह भाजपा का सदस्य है और पार्टी को अभी उसके खिलाफ कार्रवाई पर विचार करना है। भाषा सं दिमो अमित अमित

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा