झारखंड के पलामू में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, एके-47 का हुआ इस्तेमाल

By भाषा | Updated: November 24, 2019 00:10 IST2019-11-24T00:10:02+5:302019-11-24T00:10:02+5:30

मोहन गुप्ता प्रखंड प्रमुख के पति थे। पुलिस के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

BJP leader shot dead in Palamu, Jharkhand, use of AK-47 | झारखंड के पलामू में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, एके-47 का हुआ इस्तेमाल

झारखंड के पलामू में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, एके-47 का हुआ इस्तेमाल

पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 45 वर्षीय स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना की पुष्टि पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकर होमकर ने की।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस दल पहुंच कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने वाले दो बाईक से आए थे और मोहन गुप्ता को सामने देखकर एके- 47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हुई गई।

मोहन गुप्ता प्रखंड प्रमुख के पति थे। पुलिस के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Web Title: BJP leader shot dead in Palamu, Jharkhand, use of AK-47

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे