लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बीजेपी ने कहा- सरकार और पुलिस तमाशा देख रही

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 09:31 IST

भाजपा नेता सतीश सिंह को बुधवार को दिनदहाड़े करीब 3 बजे बजे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देधनबाद में बीजेपी नेता की अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।इसके बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाया है। घटना निकट के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

झारखंड के धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता की अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि धनबाद के बैंक मोड़ क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे अपनी से बाहर निकलते ही 40 वर्षीय भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा की झारखंड इकाई ने धनबाद के पार्टी नेता सतीश सिंह की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी ने कहा है कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और जंगलराज कायम हो चुका है।

भाजपा प्रवक्ता सरोज सिंह ने बुधवार को यहां जारी बयान में यह आरोप लगाया और कहा कि आए दिन यहां हत्या, अपहरण, रंगदारी बलात्कार और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगया कि विशेषकर इस दौरान लातेहार ,जमशेदपुर और धनबाद में भाजपा नेताओं की हत्या हुई है।

चेहरा ढककर आए थे अपराधी

पुलिस ने बताया कि धनबाद शहर में पार्टी के केंदुआ इकाई के उपाध्यक्ष सतीश सिंह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी चेहरा ढके दो लोग पीछे से मोटरसाइकिल से आए और उनके सिर पर करीब से गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए। सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस अधीक्षक (नगर) आर रामकुमार ने बताया, ‘‘यह घटना निकट के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हमने जांच शुरू की है। हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।’’ धनबाद सदर के विधायक राज सिन्हा ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है। सिंह को सिन्हा का करीबी माना जाता था। सिन्हा ने कहा, ‘‘सतीश एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर रहे थे इसलिए उनकी हत्या कर दी गई।’’ हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया और आरोप लगाया कि यह धनबाद में खराब होती कानून-व्यवस्था का संकेत है।

पार्टी नेताओं की चुन चुन कर हो रही है हत्या: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधी तांडव कर रहे है और सरकार और पुलिस तमाशा देख रही है जैसे कि पुलिस अपना काम छोड़ दूसरे कामों में लगी हो। सिंह ने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री को धमकी मिल रही हो, अपराधी खुलेआम रंगदारी नहीं देने पर जान मारने का धमकी देकर राजधानी रांची में दिनदहाड़े गोली चला रहे हों तो आप समझ सकते हैं कि हालात कितना बदतर है।

भाजपा ने मांग की है कि धनबाद के भाजपा नेता सतीश सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और राज्य में विधि व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए अन्यथा पार्टी आंदोलन पर उतरने को मजबूर होगी। महत्वपूर्ण है कि भाजपा नेता सतीश सिंह की बुधवार शाम धनबाद में सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया