लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में बीजेपी नेता की हत्या, सिर और सीने पर मारी गई गोली, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:50 IST

गोरखपुर में बीजेपी नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र की घटना, शुक्रवार रात 11 बजे हुई हत्याग्राम प्रधान चुनाव के लिए प्रचार के बाद घर लौटने के दौरान मारी गई बृजेश सिंह को गोलीपुलिस ने तीन आरोपियों- सुनील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और रामसमुझ को गिरफ्तार किया है

गोरखपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता बृजेश सिंह (52) की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेश सिंह भाजपा के सेक्टर प्रभारी और नारायणपुर गांव के पूर्व प्रधान थे और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के दावेदार भी थे।

घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों की लिखित शिकायत पर गुलरिहा थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों- सुनील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और रामसमुझ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा " इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बहुत जल्द सुराग जुटाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।"

पुलिस के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृजेश सिंह ग्राम प्रधान चुनाव के लिए जनसंपर्क के बाद मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित मोगलहा के अपने निवास पर लौट रहे थे कि रात करीब 11 बजे कुछ हमलावरों ने उनके सिर और सीने पर गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बृजेश सिंह चुनाव के लिए एक मजबूत उम्मीदवार थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के गुस्साए सदस्य और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कर जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याभारतीय जनता पार्टीगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली