लाइव न्यूज़ :

Video: बरेली में महिला के साथ मारपीट करने वाला BJP नेता गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर हुई थी कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: August 7, 2022 13:17 IST

बीजेपी नेता जितेंद्र रस्तोगी ने अपने पर लगे आरोपों को गलत बताया है। नेता ने कहा है कि महिला के साथ मारपीट करने वाला शख्स कोई और है, वे नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता जितेंद्र रस्तोगी पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सपा ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है।

लखनऊ: यूपी के बरेली (Bareilly) में बीजेपी (BJP) नेता जितेंद्र रस्तोगी पर एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी जारी हुआ है जो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा है। वीडियो में देखा गया है कि महिला के साथ बहुत ही बेरहमी से मारपीट की गई है। 

वीडियो वायरल होने के बाद सपा ने भी इसके खिलाफ ट्वीट किया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में आरोपी भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने यह मारपीट नहीं की है। पुलिस ने आरोपी नेता पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। 

इस कारण हुआ था झगड़ा 

यह घटना बरेली की शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजा कुतुब इलाका का है। जानकारी के मुताबिक, नाली के विवाद को लेकर आरोपी बीजेपी नेता जितेंद्र रस्तोगी ने पीड़ित अनुराधा रस्तोगी से मारपीट की है। अनुराधा रस्तोगी ने बताया कि उनकी नाली बन्द हो गई थी, इस कारण वह नाली खुदवाई करवा रही थी। इस दौरान भाजपा नेता ने उन पर और उनकी बेटी पर हमला किया था और उनके साथ मारपीट की थी। 

पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ चार से पांच और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया है। 

आरोपी पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने नेता को उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। यहीं नहीं खबर यह भी आ रही है कि जितेंद्र रस्तोगी को व्यापार मंडल ने भी संगठन से निकाला दिया है।

बीजेपी नेता ने दी सफाई

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा नेता ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि महिला के साथ उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए नेता ने कहा महिला के साथ मारपीट करने वाला कोई और शख्स है। 

नेता ने पीड़िता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे झूठे आरोपों में फंसाया है। 

मामले में सपा ने साधा भाजपा पर निशाना

भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर सपा ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। 

पार्टी ने ट्वीट कर कहा, "बीजेपी नेताओं की करतूतों से शर्मसार यूपी। नोएडा के बाद अब बरेली में बीजेपी नेता ने सरेआम महिला और उसकी बेटी को पीटा, निंदनीय और शर्मनाक। सत्ता के नशे में बेलगाम अपने नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं मुख्यमंत्री। आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई।" 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशBareilly Policeवायरल वीडियोसमाजवादी पार्टीक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?