लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या के बाद अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला, थानाध्यक्ष निलंबित

By भाषा | Updated: August 12, 2020 03:03 IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है और थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की बागपत जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष की मंगलवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

बागपत/लखनऊ। भाजपा की बागपत जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष की मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है जबकि थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोकर की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी संजय खोखर (52) मंगलवार सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण प्रथम दृष्टया रंजिश का लग रहा है। खोखर को दो गोलियां मारी गयी हैं। इनमें एक सिर में और एक सीने में लगी है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस ने छपरौली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

इस बीच, राज्य सरकार ने देर रात बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक अनित कुमार को हटाकर उनके स्थान पर गाजियाबाद में तैनात रहे मनीष मिश्रा को भेजा है। इस मामले में छपरौली पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है । पुलिस महानिदेशक ने एक ट्वीट में कहा ''बागपत में बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के दृष्टिगत एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के निर्देश जारी किये गये है ।''

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए अपने ट्वीट में एक फोटो टैग करते हुए कहा, ‘‘ये बागपत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष है जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जब विपक्ष में थी तब उसका नारा था : न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार। ’’ लल्लू ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार की हकीकत...लूट-हत्या-बलात्कार से मचा है हाहाकार...यही है असली भाजपा की सरकार।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने गुंडों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। गौरतलब है कि संजय खोखर करीब तीन साल भाजपा जिलाध्यक्ष रहे थे। 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया था। वहीं, लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोकर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने खोकर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर