लाइव न्यूज़ :

पूर्व BJP सांसद भानुशाली हत्या के जांच में जुटी CID, पार्टी का नेता निकला हत्यारोपी, अमेरिका भागने का दावा

By भाषा | Updated: January 10, 2019 14:36 IST

बुधवार को कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे थाने में दर्ज प्राथमिकी में पटेल, उसके बेटे और एक महिला सहित चार अन्य लोगों को ‘संदिग्ध’ बताया गया है।

Open in App

गुजरात सीआईडी भाजपा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की हत्या मामले में एक संदिग्ध नेता छबील पटेल के ठिकाने का पता लगा रही है। ऐसा पटेल के परिवार के उनके अमेरिका में रहने के दावे के बाद किया जा रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अहमदाबाद हवाई अड्डा अधिकारियों से भानुशाली की हत्या के दौरान, यहां से देश से बाहर जाने वाले सभी लोगों के बारे में सूचना भी मांगी है।

चलती ट्रेन में मंगलवार को भानुशाली (53) की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वह गुजरात में कच्छ जिले के भुज शहर से अहमदाबाद लौट रहे थे।

बुधवार को कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे थाने में दर्ज प्राथमिकी में पटेल, उसके बेटे और एक महिला सहित चार अन्य लोगों को ‘संदिग्ध’ बताया गया है।

छबील पटेल के बेटे सिद्धार्थ पटेल ने पूर्व में संवाददाताओं से कहा था कि उसके पिता व्यापार संबंधी कुछ काम के सिलसिले में अमेरिका में हैं। हत्या की जांच कर रही गुजरात सीआईडी-अपराध और रेलवे इस दावे की पुष्टि कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) भावना पटेल ने बताया, ‘‘हम किसी के दावे पर आंख मूंद कर यकीन नहीं कर सकते। लोग कुछ भी दावा कर सकते हैं। हम अभी भी इस पहलू की जांच कर रहे हैं।’’

भावना पटेल, भानुशाली हत्या की जांच कर रहे सीआईडी की सात सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का हिस्सा हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई