लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की पिटाई करने वाला बीजेपी पार्षद गिरफ्तार, दरोगा लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: October 20, 2018 20:48 IST

पुलिस ने मनीष चौधरी के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला महिला अधिवक्ता की ओर से दर्ज कराया गया है जिसमें भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट करने का आरोप है। दूसरा मामला दरोगा की तरफ से दर्ज कराया गया है।

Open in App

मेरठ 20 अक्टूबर (भाषा)। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के राजमार्ग स्थित ब्लैक पेपर रेस्तरां में शुक्रवार रात दरोगा और उनकी महिला अधिवक्ता मित्र से मारपीट के आरोप में रेस्तरां मालिक एवं भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस ने मनीष चौधरी के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला महिला अधिवक्ता की ओर से दर्ज कराया गया है जिसमें भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट करने का आरोप है। दूसरा मामला दरोगा की तरफ से दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे और ड्यूटी के दौरान भाजपा पार्षद और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। 

नगर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह के अनुसार इसके अलावा पार्षद को ले जा रही पुलिस वैन की चाबी छीनने, गाड़ी का घेराव करने और जाम लगाने के मामले में भी तीसरा मामला दर्ज किया जाएगा। पार्षद पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है, उस पर भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को देर रात लाइन हाजिर कर दिया।

देखें घटना का वीडियो-

आरोप है कि कल रात परतापुर थाने के मोहिदीनपुर चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह अपनी महिला मित्र अधिवक्ता के साथ शराब के नशे में ब्लैक पेपर रेस्तरां में खाना खा रहे थे। इस बीच, खाना देर से आने को लेकर महिला अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया और सामान फेंक दिया। इस बीच रेस्तरां प्रबंधक और मालिक एवं भाजपा पार्षद मनीष चौधरी ने इसका विरोध किया और दरोगा के साथ मारपीट कर दी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को थाने ले आई। इसके बाद दरोगा और महिला अधिवक्ता का मेडिकल भी कराया गया जिसमें शराब की पुष्टि हो गई। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि देर रात महिला वकील की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के खिलाफ लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इसमें तीन-चार अज्ञात आरोपियों के भी नाम हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर दरोगा सुखपाल सिंह को देर रात लाइन हाजिर कर दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठवायरल वीडियोवायरल कंटेंटviral content
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद