लाइव न्यूज़ :

रेप आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल जमानत पर रिहा, जलाधंर में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

By धीरज पाल | Updated: October 18, 2018 12:43 IST

बता दें कि पाला के उप कारागार के बाहर बड़ी संख्या में मुलक्कल के समर्थकों और निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने उसका स्वागत किया। केरल पुलिस की गहन जांच के बाद 25 दिन पहले उसे गिरफ्तार किया था।

Open in App

केरल में नन के साथ अनेक बार बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल को मंगवार को यहां के निकट एक उप कारागार से जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि 15 अक्टूबर केरल हाई कोर्ट ने इसकी मंजूरी दी थी। बिशप फ्रैंको मुलक्कल के जेल से रिहा होन के बाद जालंधर में उनका फुलों और मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

बता दें कि पाला के उप कारागार के बाहर बड़ी संख्या में मुलक्कल के समर्थकों और निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने उसका स्वागत किया। केरल पुलिस की गहन जांच के बाद 25 दिन पहले उसे गिरफ्तार किया था।

गिरजाघर के सूत्रों ने बताया कि पादरी पहले त्रिसूर स्थित अपने घर जाएंगे फिर शाम को जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे। अदालत ने सशर्त जमानत मंजूर की थी। अदालत ने बिशप को निर्देश दिए थे कि उपकारागार से रिहाई के 24 घंटे के भीतर उन्हें राज्य छोड़ना होगा।

बता दें कि बीते तीन अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने मलक्कल की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। उस वक्त अदालत ने अभियोजन की यह दलील स्वीकार कर ली थी कि समाज में ऊंचा दर्जा रखने वाला यह आरोपी जमानत दिए जाने पर इस मामले के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा।मलक्कल अभी कोट्टायम जिले के पाला की एक उप-जेल में बंद हैं। एक मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से अपनी न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के बाद उन्होंने फिर उच्च न्यायालय का रुख कर जमानत की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी पादरी की जमानत अर्जी का विरोध किया और कहा कि इस मामले में जांच अभी चल रही है। जून में कोट्टायम पुलिस को दी गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि मलक्कल ने मई 2014 में कुरविलांगड़ के एक गेस्ट हाउस में उनसे बलात्कार किया और बाद में कई मौकों पर उनका यौन शोषण किया।नन ने कहा कि चर्च के अधिकारियों ने जब पादरी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने पुलिस का रुख किया। बहरहाल, मलक्कल ने बलात्कार और यौन शोषण के आरोपों को ‘‘बेबुनियाद’’ और ‘‘मनगढ़ंत’’ करार देते हुए इस बात पर जोर दिया कि नन ने आरोप इसलिए लगाए क्योंकि कैथलिक व्यवस्था ने उनकी मांगें मानने से इनकार कर दिया था।  पिछले महीने मलक्कल ने जालंधर डायोसीज का पादरी पद छोड़ दिया था।

(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :केरलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े