लाइव न्यूज़ :

बिकरू कांड के आरोपी के घर में रह रहे तीन दारोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 21, 2020 18:22 IST

बिकरू कांड मामले में जेल में बंद अभियुक्त जयकांत बाजपेयी के घर में कुछ पुलिसकर्मी अवैध रूप से रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों दारोगा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने के आरोपी जयकांत बाजपेयी के घर में रह रहे थे। जयकांत के कुछ साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बिकरू कांड के मारे गए आरोपी विकास दुबे के साथी जयकांत बाजपेयी के घर में अवैध रूप से रह रहे तीन पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बाजपेयी के घर में रह रहे दारोगा राजकुमार, उस्मान अली और खालिद को 24 घंटे के भीतर पुलिस लाइन में हाजिर होने को कहा गया है। इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे जाने के बाद इन आरोपी पुलिसकर्मियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारियों को मालूम हुआ था कि बिकरू कांड मामले में जेल में बंद अभियुक्त जयकांत बाजपेयी के घर में कुछ पुलिसकर्मी अवैध रूप से रह रहे हैं। इसपर नजीराबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी गीतांजलि सिंह की अगुवाई में एक पुलिस दल ने ब्रह्म नगर स्थित बाजपेयी के विवादित मकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां दारोगा राजकुमार, उस्मान अली और खालिद आराम करते मिले।

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने कहा कि ये तीनों दारोगा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने के आरोपी जयकांत बाजपेयी के घर में रह रहे थे। उनकी इस हरकत से पुलिस की छवि खराब हुई है। उन्होंने बताया कि जयकांत के कुछ साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, उसके तीन भाइयों रजय, अजय और शोभित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

गौरतलब है कि कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में गत दो/तीन जुलाई की मध्यरात्रि को विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर गोलियां दागी गई थीं। इस हमले में बिल्हौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे तथा छह अन्य जख्मी हो गए थे। मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे गत 10 जुलाई को स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई कथित मुठभेड़ में उस समय मारा गया था जब उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर