यूपी: बाइक सवारों ने महिला पर फेंका तेजाब, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

By भारती द्विवेदी | Updated: March 20, 2018 12:11 IST2018-03-20T12:11:28+5:302018-03-20T12:11:28+5:30

यूपी में एक महीने के अंदर लड़की पर तेजाब फेंकने की ये दूसरी घटना है।

Bike-borne assailants threw acid on a woman in Sahibabad Police Station limits | यूपी: बाइक सवारों ने महिला पर फेंका तेजाब, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

यूपी: बाइक सवारों ने महिला पर फेंका तेजाब, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद, 20 मार्च: साहिबाबाद से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। साहिबाबाद पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला पर तेजाब फेंक दिया गया है। महिला पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी बाइक से थे। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पर तेजाब फेंकने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। यूपी में एक महीने के अंदर ये लड़की पर तेजाब फेंकने की ये दूसरी घटना है।


यूपी के मेरठ के लाल-कुर्ती में 1 मार्च को दो महिला बॉक्सर गरिमा और शालू पर एसिड अटैक हुआ था। इस घटना में जहां एक महिला बॉक्सर का हाथ झुलस गया था, वहीं दूसरी महिला बॉक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हमला करने वालों में एक महिला सोनी और दो युवक शमिल थे। ये एसिट अटैक एक पुराने झगड़े को लेकर किया गया था।

Web Title: Bike-borne assailants threw acid on a woman in Sahibabad Police Station limits

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे