लाइव न्यूज़ :

Bikaner Crime News: परीक्षा देकर घर लौट रही 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों ने खींचकर कार में बिठाया और नशीला पेय पदार्थ पिलाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2024 17:04 IST

Bikaner Crime News: पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को देशनोक थाने के एक गांव हुई जब परीक्षा देकर घर लौट रही लड़की को तीन लोगों ने खींचकर एक कार में बिठा लिया और नशीला पेय पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगांव के पास चौराहे पर छोड़ दिया।रिश्तेदार ने घायल हालत में पड़ा देखा और घर ले गया।पीड़िता ने आपबीती परिवार के साथ साझा की, पुलिस में शिकायत की।

Bikaner Crime News: राजस्थान के बीकानेर जिले में 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को देशनोक थाने के एक गांव हुई जब परीक्षा देकर घर लौट रही लड़की को तीन लोगों ने खींचकर एक कार में बिठा लिया और नशीला पेय पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। शिकायत के अनुसार वे लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया, बाद में उसे गांव के पास एक चौराहे पर छोड़ दिया, एक रिश्तेदार ने उसे घायल हालत में पड़ा देखा और उसे घर ले गया।

पीड़िता ने आपबीती परिवार के साथ साझा की, जिन्होंने पुलिस में शिकायत की। देशनोक की थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया, "तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच नोखा क्षेत्राधिकारी को सौंप दी गई है।" उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रेवत राम, ओम प्रकाश डूडी और लीलाधर गोदारा के रूप में हुई है, तीनों आरोपी और पीड़िता एक ही गांव में रहते थे और हाल ही में दूसरे गांव में चले गए थे। 

नोएडा में छात्रा से बलात्कार के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार

सूरजपुर पुलिस ने एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में अध्यापक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर आरोपी अध्यापक पर हमला किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सूरजपुर कस्बे में दो युवकों ने रकीब हुसैन नामक अध्यापक पर स्कूल जाते समय गोली चलाई थी।

जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक की बहन को ट्यूशन पढ़ाने वाला अध्यापक कथित तौर पर काफी दिनों से उससे बलात्कार कर रहा था, इसी वजह से युवकों ने उसपर हमला किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा