शादी करने से मना, प्रेमी हरिओम मरने की धमकी देकर पंखे से लटक कर बिस्तर पर खड़ा, प्रेमिका शीतल ने पैर पर लात मारी और फंदे पर झूला आशिक?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 14:00 IST2026-01-23T13:58:49+5:302026-01-23T14:00:11+5:30

बिजनौरः शीतल से पूछताछ की तो अपराध स्वीकारते हुए बताया कि हरिओम शादी से इनकार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात 18 जनवरी को शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा भी हुआ।

Bijnor Refusing marry lover Hariom threatened commit suicide stood bed hanging fan girlfriend Sheetal kicked leg lover hanged himself up police | शादी करने से मना, प्रेमी हरिओम मरने की धमकी देकर पंखे से लटक कर बिस्तर पर खड़ा, प्रेमिका शीतल ने पैर पर लात मारी और फंदे पर झूला आशिक?

file photo

Highlightsहरिओम फाइनेंस कंपनी में काम करता था।शीतल नूरपुर में एक अस्पताल में काम करती थी।शीतल हरिओम को मृत अवस्था में स्याऊ अस्पताल लाई थी।

बिजनौरः बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर लिव इन रिलेशनशिप (बिना शादी किए साथ रहना) में रह रही महिला ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देशदीपक ने बताया कि थाना चांदपुर क्षेत्र में नगर पालिका के पास किराए के मकान में हरिओम (25) अपनी प्रेमिका शीतल के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि हरिओम फाइनेंस कंपनी में काम करता था जबकि शीतल नूरपुर में एक अस्पताल में काम करती थी।

उन्होंने बताया कि शीतल हरिओम को मृत अवस्था में स्याऊ अस्पताल लाई थी। पुलिस ने इस मामले में शीतल से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि हरिओम शादी से इनकार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात 18 जनवरी को शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा भी हुआ।

हरिओम मरने की धमकी देकर पंखे से लटक कर बिस्तर पर खडा़ था तभी शीतल ने हरिओम के पैर पर लात मार दी जिससे वह फंदे पर झूल गया। पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Web Title: Bijnor Refusing marry lover Hariom threatened commit suicide stood bed hanging fan girlfriend Sheetal kicked leg lover hanged himself up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे