लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः गंगा में डूब रहे थे माता-पिता, बचाने गया बेटा, डूबने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 15:12 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थाना चांदपुर के गांव रायपुर का मामला है। माता-पिता को पीएसी ने बचा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमीरापुर खादर में अपनी फसल की देखभाल के लिए खेत पर ही रह रहे थे।सूचना पर पीएसी की टीम ने उन्हें पानी से सकुशल निकाल लिया।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगा नदी के बहाव में उफान के कारण आई बाढ़ से अपने माता-पिता को बचाने गये शख्स की नदी में डूब जाने से मृत्यु हो गयी।

 

 

हालांकि उसके माता-पिता को पीएसी ने बचा लिया। जिला मुख्यालय पर मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, थाना चांदपुर के गांव रायपुर के रामप्रसाद अपनी पत्नी के साथ मीरापुर खादर में अपनी फसल की देखभाल के लिए खेत पर ही रह रहे थे।

सोमवार को उस क्षेत्र में बाढ़ आने पर रामप्रसाद का पुत्र नाहर सिंह (45) अपने माता-पिता को बचाने गया लेकिन वह नदी में डूब गया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, नाहर का शव मंगलवार सुबह नदी में से निकाल लिया गया। उधर रामप्रसाद और उनकी पत्नी के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर पीएसी की टीम ने उन्हें पानी से सकुशल निकाल लिया।

बिजनौर में गंगा में ट्रॉली पलटने से बह रहे 15 लोग बचाये गए

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गंगा नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण नदी में डूब रहे 15 लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना चांदपुर के खादर में गांव शेखपुरी के 15 लोग सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा पार शव का अंतिम संस्कार करने गये थे। शाम में लौटते समय ट्रॉली गंगा में पलट जाने से तेज बहाव के कारण सभी डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बचा लिया।

बिजनौर में वाहन से नकली कीटनाशक के 200 से अधिक पैकेट मिले

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक वाहन से नकली कीटनाशक के 208 पैकेट जब्त किये गये हैं। पुलिस कार्यालय के अनुसार सोमवार शाम को थाना धामपुर की पुलिस ने नगीना चौराहे पर एक वाहन को रोका और उसकी जांच की।

जांच के दौरान वाहन में सिंन्जिंटा इंडिया, एफ एम सी इंडिया और बॉयर क्रापसाइंस कंपनियो के नकली कीटनाशक के 208 पैकेट मिले। पुलिस ने उनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इसी दौरान एक अभियुक्त अंकित मित्तल फरार हो गया जबकि वाहन चालक गौरव को पुलिस ने पकड़ लिया ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज