लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: ससुर ने अपनी ही विधवा बहू को जंजीरों से बांधकर फाड़े कपड़े, फिर जमकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2021 09:52 IST

कहा जाता है ससुर और पिता में कोई फर्क नहीं होता। लेकिन एक ससुर ने अपने विधवा बहू के साथ कुछ ऐसा किया जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनौर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है।एक बूढ़े शख्स ने अपनी विधवा बहू को संपत्ति के लिए जमकर पीट दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विधवा बहू को जंजीर से बांधकर पीटने के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आदमी एक महिला को जंजीर से बांधकर पीट रहा है। 

उन्होंने कहा कि जांच कराने पर यह मामला हल्दौर कसबे का निकला और हरजेश नामक एक व्यक्ति ने परिवार मे बंटवारे को लेकर विधवा बहु को जंजीर से बांधकर उसकी पिटाई की थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हरजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।  सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि दुकान को लेकर ससुर-बहू के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद ससुर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को ससुर से बचाने का काम किया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल होते ही इस घटना की जानकारी पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!