बिजनौरः 3 साल से ‘लिव-इन’ में रहने वाली ममता ने सेना का जवान अमित सागर की गला घोंटकर मार डाला, शराब पीकर करता था मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:46 IST2025-07-25T11:45:14+5:302025-07-25T11:46:24+5:30

Bijnor: पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था।

Bijnor Mamta live-in relationship 3 years strangled army man Amit Sagar death used beat her after drinking alcohol | बिजनौरः 3 साल से ‘लिव-इन’ में रहने वाली ममता ने सेना का जवान अमित सागर की गला घोंटकर मार डाला, शराब पीकर करता था मारपीट

सांकेतिक फोटो

Highlightsअमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई।पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। अपराध स्वीकारते हुए बताया कि तीन साल से दोनों साथ रह रहे थे।

Bijnor: सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था।

क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) नितेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में सेना का जवान अमित सागर, ममता के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था। उन्होंने बताया कि गत 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मृतक अमित की मां कांति देवी ने ममता पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज करायी। सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी ममता को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई।

तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि तीन साल से दोनों साथ रह रहे थे। सिंह के अनुसार ममता ने बताया कि अमित शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह अमित से छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Web Title: Bijnor Mamta live-in relationship 3 years strangled army man Amit Sagar death used beat her after drinking alcohol

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे