लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः प्रेम में अड़चन बन रहा था छह माह का बेटा, मां ने हत्या कर शव नाले में फेंका, प्रेमी के सामने खुद को कुंवारी दिखा रही थी...

By भाषा | Updated: September 1, 2022 21:50 IST

उत्तर प्रदेशः अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन रंजन सिंह ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि बुधवार को नगीना थाना क्षेत्र के लुहारी सराय मुहल्‍ले में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी भाभी अफशां ने अपने छह माह के बच्चे अरहान की हत्‍या करके उसका शव नाले मे फेंक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने नाले से बच्चे का शव बरामद कर लिया था।पुलिस ने अफशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।अफशां का पति आसिफ सऊदी अरब में रहकर काम करता है।

बिजनौरः  जिला पुलिस ने प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर अपने छह महीने के बच्‍चे की हत्‍या कर उसका शव नाले में फेंकने आरोप में बृहस्‍पतिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन रंजन सिंह ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि बुधवार को नगीना थाना क्षेत्र के लुहारी सराय मुहल्‍ले में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी भाभी अफशां ने अपने छह माह के बच्चे अरहान की हत्‍या करके उसका शव नाले मे फेंक दिया है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने नाले से बच्चे का शव बरामद कर लिया था।

इस मामले में पुलिस ने अफशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे आज सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अफशां का पति आसिफ सऊदी अरब में रहकर काम करता है। सिंह ने बताया कि अफशां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम सम्‍बन्‍ध था।

उन्होंने बताया कि प्रेमी को पाने और उसके सामने खुद को कुंवारी दिखाने के लिए उसने अपने ही बेटे अरहान की हत्या कर शव नाले मे फेंक दिया और अरहान की देखभाल के लिए रखी गई नौ साल की सुमैया पर हत्या का आरोप लगा दिया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?