लाइव न्यूज़ :

Bijnor: होमगार्ड पर तेंदुए ने किया हमला, पापा को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़े दिशा, रेशू और दीपांशु, लोगों ने पीट-पीटकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2024 14:29 IST

होमगार्ड के बच्चे तेंदुए से भिड़ गए और इस बीच शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर तेंदुए को मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरेन्द्र अपनी बेटी दिशा (20), रेशू (14) और बेटे दीपांशु (18) के साथ घर के पीछे अपने ट्यूबवेल पर गया था।दिशा ने साहस दिखाते हुए पीछे से तेंदुए के पैर पकड़ लिए।रेशू व दीपांशु ने दस मिनट तक पिता को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया।

बिजनौरः बिजनौर जिले के किरतपुर थाना इलाके में ग्रामीणों ने एक हमलावर तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार तेंदुए ने एक होमगार्ड पर हमला किया, जिसके बाद होमगार्ड के बच्चे तेंदुए से भिड़ गए और इस बीच शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर तेंदुए को मार डाला।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ज्ञान सिंह ने बताया कि अमाननगर गांव में शुक्रवार शाम होमगार्ड सुरेन्द्र अपनी बेटी दिशा (20), रेशू (14) और बेटे दीपांशु (18) के साथ घर के पीछे अपने ट्यूबवेल पर गया था, जहां आम के पेड़ पर बैठे तेंदुए ने सुरेन्द्र पर हमला कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के हवाले से सिंह ने बताया कि दिशा ने साहस दिखाते हुए पीछे से तेंदुए के पैर पकड़ लिए।

और रेशू व दीपांशु ने दस मिनट तक पिता को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने तेंदुए को डंडों से पीटकर मार डाला। डीएफओ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गयी है और तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। रेंजर रजनीश तोमर ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र लगभग तीन वर्ष आंकी गयी है। इस मामले में विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर