लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः नशे में धुत भतीजा ने अपनी 62 वर्षीय चाची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, असफल रहने पर गर्दन काटकर हत्या, शव आंगन में मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 14:12 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि थाना नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा का शव उसके घर के आंगन में मिला। उन्होंने बताया कि हाजरा घर में अकेली रहती थी और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरे और खून लगी शर्ट बरामद की। नशा करने के कारण छह—सात माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी।घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर वाजिद की नीयत खराब हो गयी, मगर जैसे ही वह हाजरा के आंगन में उतरा वह जाग गयी।

बिजनौरः बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी चाची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया और असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि थाना नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा का शव उसके घर के आंगन में मिला। उन्होंने बताया कि हाजरा घर में अकेली रहती थी और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह हाजरा के पड़ोसी और उसके सगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरे और खून लगी शर्ट बरामद की। एएसपी ने बताया कि वाजिद ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि नशा करने के कारण छह—सात माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी।

पूछताछ के हवाले से उन्होंने बताया कि घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर वाजिद की नीयत खराब हो गयी, मगर जैसे ही वह हाजरा के आंगन में उतरा वह जाग गयी। इसके बाद बदनामी के डर से उसने हाजरा की छुरे से हमला करके हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा