बिजनौरः नशे में धुत भतीजा ने अपनी 62 वर्षीय चाची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, असफल रहने पर गर्दन काटकर हत्या, शव आंगन में मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 14:12 IST2022-07-17T14:11:29+5:302022-07-17T14:12:32+5:30

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि थाना नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा का शव उसके घर के आंगन में मिला। उन्होंने बताया कि हाजरा घर में अकेली रहती थी और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है।

Bijnor Drunk nephew tried rape his 62-year old aunt failed cut his neck dead body found in courtyard up police | बिजनौरः नशे में धुत भतीजा ने अपनी 62 वर्षीय चाची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, असफल रहने पर गर्दन काटकर हत्या, शव आंगन में मिला

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Highlightsसगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरे और खून लगी शर्ट बरामद की। नशा करने के कारण छह—सात माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी।घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर वाजिद की नीयत खराब हो गयी, मगर जैसे ही वह हाजरा के आंगन में उतरा वह जाग गयी।

बिजनौरः बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी चाची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया और असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि थाना नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा का शव उसके घर के आंगन में मिला। उन्होंने बताया कि हाजरा घर में अकेली रहती थी और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह हाजरा के पड़ोसी और उसके सगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरे और खून लगी शर्ट बरामद की। एएसपी ने बताया कि वाजिद ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि नशा करने के कारण छह—सात माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी।

पूछताछ के हवाले से उन्होंने बताया कि घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर वाजिद की नीयत खराब हो गयी, मगर जैसे ही वह हाजरा के आंगन में उतरा वह जाग गयी। इसके बाद बदनामी के डर से उसने हाजरा की छुरे से हमला करके हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Bijnor Drunk nephew tried rape his 62-year old aunt failed cut his neck dead body found in courtyard up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे