लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः साली से चक्कर और पत्नी को ऐसे निपटाया?, पति ने कार से कुचलवा कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 12:59 IST

आठ मार्च को नगीना के बिश्नोई सराय निवासी अंकित ने अपनी पत्नी किरन (30) को बुंदकी के पास सड़क पर खड़ा किया और खुद मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया। इसी दौरान एक कार ने उसकी पत्नी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पति अंकित का दोस्त सचिन निकला। शादी के पांच साल गुजर जाने के बावजूद उसके कोई संतान नहीं थी।

बिजनौरः बिजनौर जिले में कथित रूप से संतान न होने के कारण साली से शादी की चाहत में एक व्यक्ति ने दोस्त की मदद से अपनी पत्नी की कार से कुचलवा कर हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) भरत सोनकर ने मंगलवार को बताया कि आठ मार्च को नगीना के बिश्नोई सराय निवासी अंकित ने अपनी पत्नी किरन (30) को बुंदकी के पास सड़क पर खड़ा किया और खुद मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया। इसी दौरान एक कार ने उसकी पत्नी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मृतका के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। सोनकर ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में कार मालिक की शिनाख्त हुई तो वह मृतका के पति अंकित का दोस्त सचिन निकला। दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो अंकित ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि शादी के पांच साल गुजर जाने के बावजूद उसके कोई संतान नहीं थी। वह साली से शादी करना चाहता था इसीलिए सचिन को षड्यंत्र में शामिल कर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी कार बरामद कर ली है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली