लाइव न्यूज़ :

Bijnor Crushing Murder: पति के परिजन ने पत्नी के 65 वर्षीय पिता को कार से कुचलकर हत्या कर फरार, 10 वर्ष से चल रहा था विवाद, ऐसे तड़पाकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2024 14:08 IST

Bijnor Crushing Murder: पुखराज की बेटी अंजलि की 12 साल पहले थाना शिवाला कला के सिमला गांव में प्रदीप चौहान नाम के व्यक्ति से शादी हुई थी और पिछले 10 वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुखराज की कार से कुचलकर हत्या कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bijnor Crushing Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घरेलू विवाद के के कारण एक व्यक्ति के परिजनों ने उसकी पत्नी के बुजुर्ग पिता की कार से कथित तौर पर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिजनौर पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने सोमवार को बताया कि बीती देर शाम सूचना मिली कि धामपुर क्षेत्र के गांव मटोरा दरगाह में पुखराज (65) की कार से कुचलकर हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि जब मामले की जांच में सामने आया कि पुखराज की बेटी अंजलि की 12 साल पहले थाना शिवाला कला के सिमला गांव में प्रदीप चौहान नाम के व्यक्ति से शादी हुई थी और पिछले 10 वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम अंजलि का देवर जयदीप चौहान कुछ लोगों के साथ आया और पुखराज की कार से कुचलकर हत्या कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में मदरसे के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में सोमवार को मदरसे के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। हत्या और आत्महत्या की अटकलों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना नागल क्षेत्र के पाडोली में स्थित नासिर उल उलूम मदरसा में बिहार निवासी मोहतसीम (19) दो माह पूर्व ही पढ़ने के लिये आया था।

मोहतसीम के चाचा का बेटा भी इसी मदरसे में पढ़ता है। जैन ने बताया कि रविवार को मोहतसीम के चाचा का बेटा मदरसे में कहीं नजर नहीं आया तो मोहतसीम उसकी तलाश में निकल गया। रविवार शाम को मोहतसीम का चचेरा भाई तो मदरसे मे लौट आया लेकिन मोहतसीम रात तक वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि मदरसा प्रबन्धन ने इसकी सूचना थाना नागल पुलिस को दी।

पुलिस ने भी छात्र की तलाश शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि आज तड़के गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटका मोहतसीम का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही इस बात की पुष्टि होगी कि छात्र ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई