लाइव न्यूज़ :

Bijnor Crime News: पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई, पहचान न हो शव स्कूल के गटर में छिपाया और कपड़े जलाए, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 17:28 IST

Bijnor Crime News: पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पाया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा पैदा करने के लिए महिला के पति की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देजांच में सामने आया महेन्द्र की पत्नी कमलेश का मनोज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था।हत्याकांड में आरोपी ने अपने दोस्त विकास त्यागी की मदद ली। महाराणा प्रताप स्कूल में हत्या कर शव स्कूल के गटर मे छिपा दिया और कपड़े जला दिये।

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने प्रेमी से अपनी पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के हकीमपुर मेघा गांव का रहने वाला महेन्द्र (45) 29 जनवरी को शहर गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत की तो कई टीमें बनाकर जांच शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि महेन्द्र की पत्नी कमलेश का मनोज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था और जब पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पाया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा पैदा करने के लिए महिला के पति की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में आरोपी ने अपने दोस्त विकास त्यागी की मदद ली। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर महेन्द्र की बगदाद अंसार मार्ग स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में हत्या कर शव स्कूल के गटर मे छिपा दिया और उसके कपड़े जला दिये।

जादौन ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर शाम स्कूल के गटर से महेन्द्र का शव बरामद कर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। पुलिस मृतक की पत्नी कमलेश और मामले के तीसरे आरोपी विकास त्यागी की तलाश में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली