अम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 12:00 IST2026-04-13T11:59:23+5:302026-04-13T12:00:39+5:30

बिजनौरः अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर जंगल में बुजुर्ग महिला कश्मीरी देवी (70) का शव मिला था।

Bijnor Amma drop you home Zeeshan took 70-year-old Kashmiri Devi confidence took her forest killed robbed Rs 2,000 mobile uttar pradesh police | अम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया। महिला को धामपुर से मोटरसाइकिल से जंगल में लाकर पत्थर से हत्या की और मोबाइल व दो हजार रुपए लूट लिए।जीशान ने तमंचे से गोली चलाई, पुलिस की जवाबी गोलीबारी में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

बिजनौरः बिजनौर जिले में एक युवक ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला को अपनी मोटरसाइकिल से उसके गंतव्य तक छोड़ने का भरोसा देकर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और दो हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस पर गोली चला दी: जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली लगने से वह घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर जंगल में बुजुर्ग महिला कश्मीरी देवी (70) का शव मिला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया। श्रीवास्तव के अनुसार जीशान ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को धामपुर से मोटरसाइकिल से जंगल में लाकर पत्थर से हत्या की और मोबाइल व दो हजार रुपए लूट लिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान जीशान ने तमंचे से गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

Web Title: Bijnor Amma drop you home Zeeshan took 70-year-old Kashmiri Devi confidence took her forest killed robbed Rs 2,000 mobile uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे