लाइव न्यूज़ :

Bijnor: शराब के नशे में पति गजराज ने पत्नी रिंकी का सिर दीवार में मारा, आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 17:26 IST

Bijnor: पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने बताया कि मिल्क कद्दूस गांव में गजराज नाम के व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी रिंकी (32 वर्ष) का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और गजराज शराब पीने का आदी था।मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। 

Bijnor:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में कथित तौर पर शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने बताया कि मिल्क कद्दूस गांव में गजराज नाम के व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी रिंकी (32 वर्ष) का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और गजराज शराब पीने का आदी था, जिस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। 

उप्र : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,  आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके तहत गाजियाबाद स्थित आरोपी के घर के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया है।

आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद भी अदालत में पेश नहीं हो रहा है। नोएडा के थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त आकाश शर्मा के खिलाफ दर्ज मुकदमे के तहत उसके घर पर सोमवार को नोटिस चस्पा किया गया है।

आरोपी आकाश शर्मा को पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष पेश होने हेतु एक माह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर अभियुक्त निर्धारित अवधि में हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली