लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः रोज शराब पीने की लत?, परेशान पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, खबर सुनकर पति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 13:37 IST

बिजनौरः एएसपी ने बताया कि रोहित को जब अपनी पत्नी की मौत की खबर मिली तो उसने भी मिर्जापुर बेला रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।एएसपी ने बताया कि घटना के पहलुओं की जांच की जा रही है। 

बिजनौरः शादी में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति के नशे में धुत होने से क्षुब्ध पत्नी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाद पत्नी की मौत से आहत पति ने भी कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि यहां एक दंपति ने कथित तौर पर शादी में शामिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी जान दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राम अर्ज ने बताया कि ककराला गांव के रोहित (26) को परिवार के साथ शादी में जाना था।

अर्ज ने बताया कि रोहित की पत्नी पार्वती (24) उसे तैयार होने के लिए कह रही थी, लेकिन रोहित बाहर चला गया और नशे में धुत होकर लौटा। उन्होंने कहा कि पति के व्यवहार से व्यथित होकर पार्वती ने छत की कुंडी के सहारे लगाए गए फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

एएसपी ने बताया कि रोहित को जब अपनी पत्नी की मौत की खबर मिली तो उसने भी मिर्जापुर बेला रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एएसपी ने बताया कि घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा