लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः शराब पीने के लिए मां ने नहीं दिया पैसा, बेटे ने लोहे की रॉड मारकर हत्या की, बहन गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2021 13:59 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद के जाफ्तागंज मुहल्ले में शुभम (35) ने अपनी मां सविता (57) के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने मां को बचाने का प्रयास कर रही अपनी बहन चंचल (22) पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने लोहे की रॉड मारकर अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी और बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर बुधवार को बताया कि 26/27 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे थाना नजीबाबाद के जाफ्तागंज मुहल्ले में शुभम (35) ने अपनी मां सविता (57) के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने मां को बचाने का प्रयास कर रही अपनी बहन चंचल (22) पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने का आदी है और मां कई दिन से शराब के लिए पैसे नहीं दे रही थी।

पत्नी की हत्या कर एक व्यक्ति ने खुद ही पुलिस को बुलाया

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बुधवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को भी बुलाया। गौरीगंज के पुलिस उपाधीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि श्रीपुर गांव में अनंतराम ने अपराह्न करीब 12 बजे आपसी विवाद को लेकर दराती से अपनी पत्नी कमलेश (41) का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अनंतराम ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अनंतराम दिल्ली में टेंपो चलाता है और वह करवा चौथ के मौके पर घर आया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?