लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय नाबालिग छात्र की हत्‍या, जिगरी दोस्त ने गले पर धारदार हथियार से वार कर मारा, वजह सुन हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: September 30, 2022 21:55 IST

उत्तर प्रदेशः बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने बताया कि बृहस्‍पतिवार की शाम को पुलिस को नगीना मार्ग पर एक बाग में एक किशोर का शव होने की खबर मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।किशोर की पहचान ग्राम काजीवाला निवासी रोहित (16) के रूप में की गई है।नगीना के एक इंटर कॉलेज का छात्र था।

बिजनौरः बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग छात्र का शव बरामद किया है। छात्र की उसके ही जिगरी दोस्त ने हत्‍या की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने बताया कि बृहस्‍पतिवार की शाम को पुलिस को नगीना मार्ग पर एक बाग में एक किशोर का शव होने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक परिचय पत्र बरामद किया जिसके आधार पर किशोर की पहचान ग्राम काजीवाला निवासी रोहित (16) के रूप में की गई है। वह नगीना के एक इंटर कॉलेज का छात्र था।

एसपी ने बताया कि रोहित के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्‍या की गयी थी। उन्‍होंने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर रोहित के हम उम्र उसके गहरे दोस्त को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गयी तो उसने हत्‍या का अपराध स्‍वीकार करते हुए बताया कि रोहित उसकी बहन पर गलत नजर रखता था।

इसलिए वह उसे बाग में ले गया जहां उसने रोहित की हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र की निशानदेही पर उसके स्‍कूल बैग से घटना में प्रयुक्त चाकू और रोहित का मोबाइल बरामद कर लिया। उन्‍होंने बताया कि पुलिस आरोपी छात्र से घटना के संदर्भ में पूछताछ कर रही है। 

सुलतानपुर में शराब के नशे में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्‍या

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के तीर गांव में एक भाई ने नशे की हालत में कथित तौर पर अपने बड़े भाई को पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धनपतगंज के थानाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि बृहपतिवार की शाम नशे की हालत में चंद्र विजय उर्फ बीक्षि सिंह ने अपने सगे बड़े भाई रणविजय सिंह (40) की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्‍होंने कहा कि हत्या करने वाला भाई मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज